फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth dies after fall from the moving bike on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, झपकी आने पर चलती बाइक से गिरा युवक, मौत

Sun, 08 Sep 2019 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
youth dies after fall from the moving bike on agra lucknow expressway
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के गांव दतावली के समीप रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठा युवक नींद आने के कारण एक्सप्रेसवे पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान दीपक पुत्र कैलाश निवासी मंथरा, थाना मंथरा लखनऊ के रूप में हुई। दीपक और उसके दो साथी आशीष और रामबाबू बाइक से मथुरा दर्शन करने जा रहे थे। आशीष बाइक चला रहा था। दीपक सबसे पीछे बैठा था। 
विज्ञापन


गांव दतावली के समीप दीपक को नींद आ गई, जिसके कारण चलती बाइक से वो नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे दीपक एक्सप्रेसवे पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों साथी बाइक रोककर दीपक के पास आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस दीपक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed