फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after being hit by train in Agra

Agra: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजन बोले- बेटे की हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच

Fri, 03 Nov 2023 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 11:01 AM IST
सार

आगरा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। खबर पाकर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth dies after being hit by train in Agra
ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहदरा क्षेत्र में यशवंत नगर कालोनी के पास टूंडला-आगरा रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार शाम को ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय अविनाश की मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मगर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि अविनाश टेढ़ी बगिया का रहने वाला था। वह भाई रवि के साथ सब्जी की ठेल लगाता था। बृहस्पतिवार शाम को परिजन उसे घायल अवस्था में एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जांच की। पता चला कि अविनाश सहित 6 दोस्त बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे दो बाइक पर घर से निकले थे। सभी पार्टी करने यशवंत नगर कालोनी में रेलवे लाइन के पास पहुंचे। बताया गया है कि पार्टी करने के दौरान रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से अविनाश घायल हो गया। उसे दोस्त अंशुल और चिंटू ट्रांस यमुना कालोनी स्थित अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ेंः- UP: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, इसके बाद दिखाई क्रूरता... और किया ऐसा कि देखकर दहल गया दिल

जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। वह उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। घटना का पता चलने पर आरपीएफ भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन के गार्ड ने आरपीएफ कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी थी। पुलिस जांच कर रही है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। परिजन ने देर रात तक तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed