{"_id":"6ae7fde742541b01f4016731","slug":"agra-railway-officer-found-dead-on-office-sofa-after-duty-four-months-after-promotion-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ड्यूटी के बाद चैंबर में सोफे पर मृत मिले रेल अफसर, चार माह पहले हुआ था प्रमोशन; साथियों से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ड्यूटी के बाद चैंबर में सोफे पर मृत मिले रेल अफसर, चार माह पहले हुआ था प्रमोशन; साथियों से कही थी ये बात
Mon, 02 Nov 2026 08:37 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:37 AM IST
सार
आगरा में ड्यूटी के बाद चैंबर में रेल अधिकारी सोफे पर मृत मिले हैं। अफसर का चार महीने पहले ही प्रमोशन हुआ था। उन्होंने साथियों से तबीयत खराब होने की बात कही थी। चैंबर के बराबर वाले कमरे में उल्टी भी पड़ी मिली है।
विज्ञापन
परिवार के साथ रेल अधिकारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेलवे के डीआरएम कार्यालय में तैनात सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक कुमार की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने चैंबर में सोफे पर मृत मिले। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके नाखून नीले पड़े थे और चैंबर के बराबर वाले कमरे में उल्टी भी पड़ी मिली। मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार का चार महीने पहले ही सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ था।
इससे पहले वह उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सतर्कता विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के चलते उनकी ड्यूटी डीआरएम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में लगाई गई थी। रात 10 बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने चैंबर में चले गए।

Trending Videos
स्विच ऑफ था मोबाइल फोन
इससे पहले उन्होंने कुछ कर्मचारियों से तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही थी। देर रात तक उनसे संपर्क नहीं होने पर उनकी पत्नी ने रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे रेलवे अधिकारियों ने उनके चैंबर में जाकर देखा तो वह सोफे पर पड़े मिले।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं
अधिकारी उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अभिषेक चैंबर के बराबर वाले कमरे में भी कुछ देर के लिए गए थे। वहां उल्टी पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उल्टी हुई होगी, लेकिन मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि सहायक परिचालन प्रबंधक की रात ड्यूटी के बाद संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस को भी सूचना दी गई है।