फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth died in train accident

Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आकर एटा के युवक की मौत

Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
youth died in train accident
ासगंज के पटियाली में ट्रेन की चपेट में आने से मृतक अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज फर्रुखाबाद रेलवे ट्रेक पर पटियाली के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकार जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। उसके शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसे में मौत अरविंद (20) निवासी गढ़ी मधुसुआ थाना जैथरा एटा की हुई। मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे हादसे की जानकारी रेलवे कर्मी के द्वारा जीआरपी को दी गई। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उसके पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने युवक के मौत की सूचना उसके परिजन को दी। हादसे की सूचना पर उसके चाचा सतीशचंद्र सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। चाचा ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार से गांव आ रहा था। कासगंज तक वह बस से पहुंचा। इसके बाद गांव आने के लिए कासगंज से पटियाली तक पहुंचा। यहां से उसे गांव आना था। लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed