{"_id":"60818fb98ebc3ec19a59e441","slug":"youth-died-in-suspicious-circumstances-in-hindapuram-colony-mainpuri-news-agr489447276","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदपुरम कालोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदपुरम कालोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की हिंदपुरम कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव घर में पड़ा मिला। पत्नी ने ससुराल पक्ष के नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी 40 वर्षीय विजय प्रताप मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कुछ दिन पूर्व पत्नी राजेश्वरी अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह विजय का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
उसकी पत्नी ने जमीन के विवाद में जेठ और जेठानी पर पति की हत्या करने का आरोपी लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।