फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth died in accident, relatives created ruckus

Agra News: हादसे में युवक की मौत, स्वजन ने किया हंगामा

Thu, 12 Mar 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth died in accident, relatives created ruckus
एत्मादपुर। यहां शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे बाइक सवार की एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे स्वजन ने वाहन व चालक को पकड़ने के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार रात 9 बजे गांव छोटा सुरेरा के 26 वर्षीय जय किशन पुत्र राजवीर सिंह कस्बे में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव बाइक से जा रहे थे, तभी कस्बे के स्टेशन सड़क पर एक वाहन से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे जय किशन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीण व स्वजन पहुंच गए। उन्होंने वाहन व चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया तथा शव को मौके से नहीं उठने दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी देवेश कुमार व इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा, सीसीटीवी की मदद से वाहन का पता किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed