फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth commits suicide by jumping from LIC building in Agra

Agra: पिता की बीमारी से तंग छात्र ने सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग... दर्दनाक मौत, खबर मिली तो चीख पड़े घरवाले

Tue, 26 Mar 2024 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने LIC बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। सातवीं मंजिल की सीढ़ियों में उसका बैग रखा मिला। बैग में रखा मोबाइल लगातार बज रहा था। आसपास मौजूद लोग उदासीन बने रहे। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping from LIC building in Agra
एलआईसी बिल्डिंग, बैग और आशीष बधौतिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के संजय प्लेस में मंगलवार को एलआईसी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह पिता की बीमारी से तनाव में चल रहा था। छात्र की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए आगरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस जिले के चामड़ गेट जलेसर रोड निवासी आशीष बदौतिया (27) पुत्र संतोष कुमार इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रह था। मंगलवार की सुबह वह अचानक घर से कहीं चला गया। जब परिजन को जानकारी हुई तो परेशान हो गए। परिजन ने आशीष की शहर में व आस-पास के जिलों में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी करी, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


दोपहर बाद सूचना मिली कि आशीष ने आगरा के संजय प्लेस की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब छात्र की तलाश ली तो उसकी पेट की जेब में आधार कार्ड मिला। इससे मृतक छात्र की पहचान हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक छात्र के पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं। जिसकी वजह से छात्र काफी समय से तनाव में था और इस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। छात्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed