{"_id":"69b4f81bf1297d4e690cd3dd","slug":"youth-climbs-telecom-tower-after-family-opposes-marriage-with-girlfriend-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक ने हद कर दी: प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी, उतरने के लिए रखी ऐसी शर्त; बुलाना पड़ा युवती का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक ने हद कर दी: प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी, उतरने के लिए रखी ऐसी शर्त; बुलाना पड़ा युवती का पिता
Sat, 14 Mar 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
बिल्टीगढ़ गांव में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक रिलायंस के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ने कूदकर जान देने की धमकी देते हुए नीचे उतरने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिलटीगढ़ में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाया है। तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
नगला मवासी का रहने वाला राहुल पुत्र रविंद्र सिंह शनिवार सुबह टावर पर चढ़ गया। लोगों ने जब उसकी ये हरकत देखी, तो हैरान रह गए। लोगों के समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस बुला ली गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा, फायर ब्रिगेड के सत्येंद्र दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो युवक वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह उसी के गांव के ही टावर पर चढ़ गया। प्रेमी के जिद के चलते पुलिस ने युवती के पिता को बुलाया है। वो ईंट भट्टे पर काम करता है। पुलिस का कहना है कि युवती के पिता के आने के बाद ही कुछ फैसला हो सकेगा। फिलहाल युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।