Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten over financial dispute FIR registered against seven people

आगरा: कमेटी के 20 लाख रुपये पर खराब हुई नियत, समझाैते के बाद भी न लाैटाई रकम; मांगने पर लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 04 Nov 2026 02:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

कमेटी में जमा की गई रकम वापस मांगने पर विवाद हो गया। युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth beaten over financial dispute FIR registered against seven people
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कमेटी के 20 लाख रुपये वापस मांगने पर पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नाला मंटोला निवासी आमिर ने मंटोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी जाफर उर्फ मौना समेत सात लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


आमिर निवासी मकान नाला मंटोला ने बताया कि वह जूते का कारोबार करता है। वर्ष 2021 में उसने 30 महीने की दो कमेटियों में 10-10 लाख रुपये जमा किए थे। रकम उन्होंने बहन और भाई की शादी के लिए जमा की थी। जाफर उर्फ मौना ने 10 अप्रैल और 10 मई 2024 को रकम लौटाने का वादा किया लेकिन रुपये नहीं दिए। तीन अक्तूबर 2024 को समाज के लोगों ने समझौता कराया, जिसमें 12 लाख रुपये लौटाने की बात तय हुई। उसने अपने चेक भी गारंटी के तौर पर दिए। इसके बाद भी रकम नहीं मिली।
विज्ञापन


आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को शाम सात बजे ढोलीखार, घंटिया मामू भांजा की गली में जाफर ने अपने साथियों को बुलाकर आमिर पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। मामले मेंअली शाबरी, जाफर उर्फ मौना, जाकिर उर्फ गुड्डू, अनवर, चांद, सोहिल और फैजान को नामजद किया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंटोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed