{"_id":"652a975f5f43238a7d078126","slug":"youth-attacked-with-knife-injured-in-injured-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5942-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Sat, 14 Oct 2023 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
युवक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
- खाकेताल के पास हुई वारदात, आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। कस्बा स्थित स्कूल से भाई को परीक्षा खत्म होने के बाद लेकर लौट रहे युवक पर नामजद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के आने पर युवक की जान बच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव धुबिया निवासी शिवम कुमार शुक्रवार को कस्बा स्थित कॉलेज में बीएससी की परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम के समय छोटा भाई आयुष्य उर्फ गोलू उसे लेने के लिए आया था। शिवम भाई के साथ बाइक पर बैठ कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में खाकेताल मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव रोहिला निवासी शिवम, दुर्वेश सिंह निवासी सरैया भोगांव, देवेंद्र उर्फ नाहरु निवासी नगला पती बेवर, रिंकल निवासी मजीपुर बेवर ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आयुष्य को पीटना शुरू कर दिया। दुर्वेश ने चाकू निकाल कर आयुष्य पर जानलेवा हमला किया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।