{"_id":"6a6392e3e34c198e4f022209","slug":"youth-attacked-with-blade-after-refusing-to-share-wife-instagram-id-with-harasser-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मनचले ने पूछी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी, मना करने पर लहलूहुान किया पति; सर्जिकल ब्लेड से काट डाला सीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मनचले ने पूछी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी, मना करने पर लहलूहुान किया पति; सर्जिकल ब्लेड से काट डाला सीना
Fri, 24 Jul 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:18 PM IST
सार
पति के आपत्ति जताने और मना करने पर आरोपी मनचले ने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकाल कर सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के आने पर चांद जान से मार डालने की धमकी देते हुए गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज में मनचले ने एक युवक पर पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी बताने का दबाव बनाया। मना करने पर सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, उसे 32 टांके लगे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जगनेर रोड निवासी युवक ने बताया कि 22 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर के पास ही मैदान पर गया था। तभी राधे वाली गली निवासी चांद मिल गया। वह उससे पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पूछने लगा। आपत्ति जताने और मना करने पर आरोपी ने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकाल कर उनके सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के आने पर चांद जान से मार डालने की धमकी देते हुए गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवकों में विवाद हुआ था। आरोपी युवक नशे में था। घायल का उपचार चल रहा है। आरोपी को पकड़ने में टीम लगी है।