{"_id":"62e599c2e430dc1b8b14e0a6","slug":"youth-attacked-accused-of-firing-agra-news-agr541912437","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक पर हमला, आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा, फायरिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक पर हमला, आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा, फायरिंग भी की
Sun, 31 Jul 2022 10:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:02 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सलेमाबाद में पुराने विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को रास्ते में रोककर पीट दिया। आरोप है कि पिटाई के बाद फायरिंग भी की गई। युवक बच्चों को छोड़ने स्कूल जा रहा था। घटना से बच्चे डरकर चिल्लाने लगे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
गांव सलेमाबाद निवासी पुष्पेंद्र चाहर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब सात बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोका और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सड़क पर गिराकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट, फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। थानाध्यक्ष ने बलवान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है।
विज्ञापन