फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth arrested with pistol from Chhachha Road

Agra News: छाछा रोड से पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with pistol from Chhachha Road
छाछा रोड से पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

वारदात की फिराक में था, न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात एक सूचना पर छाछा रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देन की फिराक में था। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

मंगलवार की देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि छाछा रोड के पास एक युवक मौजूद है। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उसके पास असलहा भी है। वह किसी वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 32 बोर की देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शशिकांत राजपूत निवासी सुकरोलपुर खेरिया थाना करहल बताया। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed