फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Your picture has landed in these eyes...

तेरी तस्वीर इन आंखों में उतर आयी है...

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Your picture has landed in these eyes...
कासगंज के भरगैन में उर्स के समापन के मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : KASGANJ
भरगैन। नगर के निजाम खां गेट के पास स्थित सूफी शाह मुहम्मद शफी मियां का 16वां उर्स सादगी और एहतराम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन मिलाद शरीफ, दूसरे दिन महफिल-ए-समा और अंतिम दिन कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ। कस्बे के तमाम सूफी लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

सज्जादानशीन सूफी शाह असगर अली मियां ने देश दुनिया के हालात की बेहतरी और कोरोना के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ की। महफिल-ए-समा के आयोजन में अलीगढ़ की मशहूर इस्माइल साबरी कव्वाल पार्टी ने अकीदतमंदों को सूफियाना कलाम सुनाए। प्रस्तुति दी कि तेरी तस्वीर इन आंखों में उतर आयी है, सारी दुनिया तेरे चेहरे में नजर आई है। उर्स कार्यक्रम में गुल और चादरपोशी की रस्म अदा की गई। कुल शरीफ की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक का समापन हो गया।
विज्ञापन

हाफिज होशियार मुहम्मद चिश्ती साबरी ने सलामती, खुशहाली, तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान सूफी अब्दुल लतीफ, हाफिज उमर खान, शमीम खान कल्लू, हाजी इशराक अली, हाजी अकबर अली, सूफी इकबाल मियां, हाजी बदरुल हसन, सूफी अब्दुल कलाम, शायर सरवर अली सरवर, समाजसेवी रिहान खान, सूफी अमीरुल हसन, हाजी हफीज खान, इरशाद खान, शोएब खान, आमिर खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed