{"_id":"6af4d9427a4334d44204d5a5","slug":"your-aadhaar-and-pan-card-a-web-of-illicit-business-spun-by-fraudsters-agra-news-c-25-agr1034-1210167-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आधार, पैन कार्ड आपका... काला कारोबार जालसाजों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आधार, पैन कार्ड आपका... काला कारोबार जालसाजों का
विज्ञापन
आगरा।
क्या आपको पता है, जिस घर में आप रह रहे हैं। कागजों में वहां करोड़ों का कारोबार चल रहा है। जीएसटी विभाग की जांच में एक ऐसे ही बड़े सिंडीकेट का खुलासा हुआ है। इसमें जालसाज आम लोगों के आधार, पैन कार्ड और म्यूटेशन रसीदों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्में चला रहे हैं। फर्जी बिल्टियों से अरबों रुपये की काली कमाई की जा रही है और राजस्व में सेंध लगाई जा रही है।
सिंडीकेट में शामिल जालसाज लोन दिलाने के बहाने, नौकरी दिलाने या किसी एजेंट के जरिये आम जनता के आधार और पैन कार्ड हासिल कर लेते हैं। जांच में पता चला है कि इस खेल में फोटोस्टेट की दुकानों से लेकर जनसुविधा केंद्र और साइबर कैफे संचालक तक शामिल हैं। फर्जी दस्तावेज से बनाई बोगस फर्मों के जरिये फर्जी बिल काटे जा रहे हैं। इनपुट टैक्स क्रेडिट से लेकर फर्जी बिल्टियां बनाकर सरकार के करोड़ों के राजस्व पर डाका डाला जा रहा है। आगरा जोन में ऐसी 40 से अधिक फर्म जांच की रडार पर हैं। विभाग ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। टीमों ने रजिस्टर्ड पतों पर जाकर देखा तो वहां न कोई गोदाम मिला और न फर्म का ऑफिस।
भूल कर भी न छोड़ें कहीं दस्तावेज
जिन लोगों के दस्तावेज को इस्तेमाल किया गया, उन्हें अब पुलिस थानों से लेकर कचहरी तक अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्हें नोटिसों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि किसी को भी अपने आधार या पैन कार्ड की फोटोकॉपी देते समय उस पर साफ लिखें कि वह फोटोकॉपी किस काम के लिए दे रहे हैं। उस पर तारीख जरूर डालें।
विज्ञापन
केस-एक
फर्म -एमएस यूबी इंटरप्राइजेज, स्वामी उमेश कुमार, पता ए- 221 कृष्णा इंडस्ट्रियल शेड, ग्वालियर रोड। एसआईबी पते पर पहुंची तो एक बंद दुकान थी। पते के साक्ष्य में जो बिजली का बिल लगाया था, उसे टोरंट ने फर्जी बताया है। पंजीयन के समय जीएसटी पोर्टल पर दर्ज दोनों मोबाइल नंबर भी सेवारत नहीं मिले। आधार और पैन कार्ड भी कूटरचित निकले। फर्म ने करीब एक करोड़ रुपये आईटीसी वसूल ली। उपायुक्त विजय बहादुर ने 12 मई, 2026 को फर्म के खिलाफ लोहामंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
केस- दो
फर्म -एमएस सुखमनी ट्रेडर्स, स्वामी सोनिया रानी। एक पता लुधियाना, दूसरा व्यावसायिक पता एच-14, सागर बिल्डिंग, गोपालपुरा आगरा। फर्म का पंजीयन 9 मार्च 2025 में निरस्त हो गया लेकिन फर्म कागजों में आईटीसी क्लेम कर रही थी। 2025-26 में 41 लाख रुपये की आईटीसी डकार गई। मौके पर जाकर जांच की तो वहां चाय की दुकान संचालित मिली। दुकान मालिक ने बताया कि वह सोनिया को नहीं जानते। 2 जनवरी, 2026 को विभाग ने फर्म स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
केस-तीन
फर्म -सात्विक इंटरप्राइजेज, स्वामी अरजीत सिंह, पता 33/23 वजीरपुरा। फर्म मार्च 2025 में खुली। 23 करोड़ रुपये की इनवर्ड सप्लाई दिखाई। एसआईटी ने पता पर जांच की तो फर्म अस्तित्व में नहीं मिली। आधार और बिजली बिल भी कूटरचित निकले। फर्जी फर्म से आईटीसी क्लेम करने पर विभाग ने 24 मार्च, 2026 को एफआईआर दर्ज कराई।
दर्ज कराई हैं प्राथमिकी
एसआईटी, एसआईबी और विभागीय स्तर पर जांच में फर्जी दस्तावेज से चल रही फर्मों का पता चला है। ऐसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जांच अभी जारी है। - पंकज गांधी, अपर आयुक्त, ग्रेड-1 राज्य कर