{"_id":"5d3f10318ebc3e6cb025c7ac","slug":"youngman-upload-picture-on-facebook-with-desi-tamancha-and-bullet-police-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, खानी पड़ी 'जेल की हवा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, खानी पड़ी 'जेल की हवा'
Tue, 30 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज सहावर के सुन्नगढ़ी में फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी संजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नगला चतुरी निवासी संजू उर्फ संजीव पुत्र रमेश चंद्र ने फेसबुक पर तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल कर दिया। इस वायरल फोटो में युवक अपनी कनपटी पर तमंचा लगाए हुए था और कारतूस उसके आगे पड़े थे। फेसबुक के माध्यम से फोटो की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। वहीं सहावर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर के फरार आरोपी इरफान पुत्र मुश्ताक कुरैशी निवासी मोहल्ला राजीव नगर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इंस्पेक्टर गनेश चौहान ने बताया कि गैंगस्टर का आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। वह थाना अमांपुर में भी वांछित था।