{"_id":"5e591ea88ebc3ef3976461d4","slug":"youngman-attempted-kidnapping-with-stolen-innova-car-crime-news-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार से अपहरण की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर कराया मुक्त, दो दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार से अपहरण की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर कराया मुक्त, दो दिन पहले हुई थी शादी
Sat, 29 Feb 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:10 AM IST
सार
पीड़ित सतेंद्र पाल की शादी दो दिन पूर्व ही हुई है
विज्ञापन
सतेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा गांव भिटारा फरेंजी निवासी युवक को बृहस्पतिवार की शाम इनोवा सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। ग्रामीणों और पुलिस अपहरणकर्ताओं का पीछा करने लगी तो बदमाशों ने अपहृत को गाड़ी से बाहर फेंक दिया।
इस बीच टायर नाली में फंसने के बाद अपहरणकर्ता गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गांव के ही दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव भिटारा फरेंजी निवासी सतेंद्र पाल बृहस्पतिवार की रात करीब पौने आठ बजे दोस्तों से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से एक इनोवा कार अचानक सामने आकर रुक गई। आरोप है कि सतेंद्र जब तक कुछ समझ पाता गाड़ी से उतरे बदमाशों ने उसे पकड़कर गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। युवक के अपहरण के बाद ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई टीम के साथ इनोवा सवार अपहरणकर्ताओं के पीछे लग गए।

Trending Videos
चोरी की कार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा पीछा होता देख अपहरणकर्ताओं ने रास्ते में सतेंद्र को गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने सतेंद्र को सुरक्षित ग्रामीणों के हवाले कर इनोवा का पीछा जारी रखा। कुसमरा चौकी क्षेत्र में नगला भूपति के पास अपहरणकर्ताओं की कार का पहिया नाली में फंस गया।
इसके बाद बदमाश गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी देर तक कॉबिंग की, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। सतेंद्र के पिता ईश्वर दयाल ने रुपये की लालच में गांव निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू, अरविंद सिंह सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस युवक का अपहरण करने वालों की तलाश में जुट गई है।
दो दिन पूर्व हुई है सतेंद्र की शादी
पीड़ित सतेंद्र पाल की शादी दो दिन पूर्व ही हुई है। शादी में उसे एक कार व काफी कुछ मिला था। आरोप है कि नकदी और जेवर आदि देखकर ही दीपचंद्र की नीयत खराब हुई। उसने साथियों के साथ मिलकर सतेंद्र के अपहरण करने की योजना बनाई थी।

चोरी की कार से हुई थी अपहरण की कोशिश
थाना पुलिस ने जब बरामद कार के नंबर के आधार पर मालिक नितिन कुमार निवासी बेस्ट अंगदनगर गली नंबर दो, नई दिल्ली से संपर्क किया तो उन्होंने थाने आने की बात कही।
नितिन ने बताया कि 25 फरवरी को उसकी कार चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत 26 फरवरी को उसने थाना शकरपुर लक्ष्मीनगर में दर्ज कराई थी। नितिन ने पुलिस को एफआईआर की प्रति भी दिखाई।
प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि सूचना पर बार्डर सील कर दिया था, बदमाश बचकर निकल गए, लेकिन अपहृत को मुक्त करा लिया। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।