{"_id":"6ad6594fa4022534060eee69","slug":"young-woman-from-delhi-found-wandering-on-street-in-agra-in-middle-of-night-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती: दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती: दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा
Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:24 PM IST
सार
आगरा में दिल्ली की एक युवती नंगे पांव आधी रात सड़क पर घूमती मिली। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी। पुलिस ने युवती को परिजन को साैंप दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके की एक युवती रविवार को आधी रात सड़क पर घूमती मिली। पेइंग गेस्ट हाउस में चार्जर केबिल के लिए साथी युवतियों से विवाद होने पर वह सड़क पर पहुंची और रास्ता भटक गई। कुछ राहगीरों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद परिजन को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया गया।
स्पा केंद्र में नौकरी के लिए आई यह युवती लॉन्ग शर्ट और नेकर पहने थी। पैर में चप्पल भी नहीं थी। उसे अकेला घूमता देख फतेहाबाद रोड के एक होटल से काम कर घर लौट रहे तीन युवकों की नजर पड़ी। युवती डरी हुई लग रही थी। युवकों ने उसकी परेशानी भांप ली और उसे भाई की तरह बात करने का आश्वासन दिया। युवती ने बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहती है, तभी कुछ बताएगी।
युवक उसे पंचवटी कॉलोनी के पास लाए और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक राहगीर महिला की मदद से युवती को कपड़े दिलवाए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि एक स्पा केंद्र की संचालिका ने उसे आगरा में अच्छी नौकरी और अधिक भुगतान का आश्वासन दिया था। यह सुनकर वह रविवार को आगरा आ गई। जिस जगह उसे रखा गया, वहां दो और युवतियां थीं जिनकी बातें संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन
रात में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए तार न मिलने पर युवतियों से उसका विवाद हो गया था। वह टैक्सी से ही दिल्ली लौट जाना चाहती थी लेकिन रास्ता भटक गई। युवती पुलिस को स्पा केंद्र या भुगतान वाले अतिथि गृह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने उसके परिजन को बुलाया। उसकी मां पहचान के कागजात लेकर आगरा आईं। जांच के बाद युवती को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।