फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young people are also becoming victims of brain tumor on average 20 to 30 patients coming to Firozabad every month

World Brain Tumor Day 2022: बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हो रहे ब्रेन ट्यूमर का शिकार, फिरोजाबाद में हर महीने आते हैं 20 से 30 मरीज 

Wed, 08 Jun 2022 02:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 02:40 AM IST
सार

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 8 जून को मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोग जो रेडिएशन के संपर्क में अधिक रहते हैं और धूमपान अधिक करते हैं, ऐसे लोगों को ब्रेन ट्यूमर का बहुत ज्यादा खतरा होता है। 
 

विज्ञापन
young people are also becoming victims of brain tumor on average 20 to 30 patients coming to Firozabad every month
ब्रेन ट्यूमर

विस्तार

बदली दिनचर्या ओर खानपान के कारण बुजुर्ग ही नहीं युवा भी ब्रेन ट्यूमर का शिकार हो रहे हैं। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटरर्स में न्यूरो सर्जन की ओपीडी में 20 से 30 नए मरीज हर महीने आते हैं। वहीं, सात से 10 मरीजों के हर माह ऑपरेशन हो रहे हैं। चिकित्सकों की मानें, जागरूकता से इस रोग से बचा सकता है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल आठ जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. निमित गुप्ता ने बताते हैं कि वैसे ब्रेन ट्यूमर होने का कारण कई हो सकते हैं। मस्तिष्क में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने पर जो गांठ बन जाती है उसे ही ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। इसमें मस्तिष्क के खास हिस्से में कोशिकाओं का गुच्छा बन जाता है। यह कई बार कैंसर की गांठ में तब्दील हो जाता है, ऐसे में ब्रेन ट्यूमर को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसे में अगर आपको कोई भी लक्षण दिखें तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसका इलाज ट्यूमर के प्रकार, स्थिति, आकार, कितना फैला हुआ है, कोशिकाएं कितनी असामान्य है आदि देखकर किया जाता है। इसका उपचार सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के माध्यम से होता है। सर्जरी के माध्यम से डॉक्टर पूरे ट्यूमर को या उसके कुछ भाग को निकाल देते हैं। ब्रेन ट्यूमर को निकालने के लिए की जाने वाली सर्जरी में कई जोखिम होते हैं जैसे संक्रमण और ब्लीडिंग भी अधिक हो सकती है। न्यूरो सर्जन की मानें तो शुरुआत में ही ऑपरेशन कर दिया जाए तो मरीज ठीक हो जाता है। कई ऐसे मरीज हैं, जिनका ब्रेन ट्यूमर होने पर ऑपरेशन 10 साल पहले हुआ था, वो अब पूरी तरह ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं कोई न्यूरो सर्जन

सरकारी मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन नहीं है। उपचार के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज से आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है। दुर्घटना में घायल लोगों को सबसे ज्यादा न्यूरो सर्जन की आवश्यकता होती है। हर माह ऐसे 50 मरीजों को आगरा रेफर 

किया जाता है। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन की अभी तैनाती नहीं है। मरीज को यदि न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता होती है तो उसे आगरा में उपचार कराया जाता है। 

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

  •  सुबह उठते ही तेज सिरदर्द
  •  अचानक से बेहोशी आना
  •  आंखों से धुंधला दिखाई देना।
  •  बोलने में परेशानी होना
  •  अधिक थकान होना
  •  याददाश्त कमजोर होना
  • चलते-चलते अचानक लड़खड़ाना
  • शरीर में अचानक किसी भी तरह की संवेदना महसूस न होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना

10 साल पहले हुआ ऑपरेशन

नगला बरी निवासी 50 वर्षीय नगीना ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर का 10 साल पूर्व ऑपरेशन हुआ था। उस समय बेहोशी की अवस्था और शरीर के एक हिस्से में दिक्कत होती थी। ऑपरेशन होने के बाद पूरी तरह ठीक हो गई। वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ हूं। इलाज को सही समय कराया जाए तो विजय हासिल की जा सकती है।

ऑपरेशन के बाद अब ठीक

टापा कला निवासी कुसुम (32) ने बताया कि दो माह पहले ऑपरेशन हुआ था। पैरालाइसिस होने पर जांच कराई तो पता लगा कि ब्रेन ट्यूमर है। ऑपेरशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गई। इलाज में देरी नहीं की, इस कारण पूरी तरह से आराम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed