{"_id":"6755d99ac594d2f2e30452e2","slug":"young-man-who-went-to-complain-was-chased-away-by-calling-him-a-broker-protest-outside-the-police-station-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128350-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिकायत करने गए युवक को दलाल कह कर भगाया, थाने के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिकायत करने गए युवक को दलाल कह कर भगाया, थाने के बाहर धरना
Sun, 08 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार थाने के बाहर धरने पर बैठे गौरव चौहान और उनके साथी।
मैनपुरी। बहनोई के भाई और अनुसूचित जाति के मजदूरों को पीटे जाने के मामले में शिकायत करने गए युवक को सीओ कार्यालय से दलाल और अपराधी कर कर भगा दिया गया। क्षुब्ध युवक शनिवार की रात थाना दन्नाहार के बाहर धरने पर बैठा गया। देर रात मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी गौरव चौहान शनिवार की रात को थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को उनके बहनोई के भाई घर पर काम कर रहे अनुसूचित जाति के मजदूरों को छोड़ने जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें और मजदूरों को पीटकर घायल कर दिया। थाने शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने पर बैठे गौरव ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत लेकर शनिवार को सीओ सदर अजय चौहान के पास गए और अपनी बात रखी। तो सीओ ने आरोपी पक्ष के समर्थक के सामने उन्हें अपराधी और दलाल करते हुए अपमानित किया। उन्हें कार्यालय से भगा दिया गया।
अपमान से आहत गौरव शनिवार की रात 9 बजे थाना दन्नाहार के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि उन पर दबाव बनाने के लिए विपक्षी से पुरानी तारीख में तहरीर ली गई। थाने के गेट पर धरने की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो एसपी विनोद कुमार ने जानकारी ली। धरना दे रहे युवक ने मांग रखी जब तक सीओ मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा। एसपी के निर्देश पर देर रात सीओ सदर मौके पर पहुंचे और गौरव से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।