फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man who returned from Mumbai did not leave the house for a week his Dead body was found

UP: घर में मौत कर रही थी इंतजार...एक सप्ताह तक घर से बाहर नहीं निकला, फिर ऐसा हाल में मिली लाश; कांप गए लोग

Sat, 19 Jul 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

मुंबई से 10 दिन पहले लौटकर आए युवक की शव बंद मकान में मिला। उसकी पत्नी मायके में रहती है। बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी सूचना। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। 
 

विज्ञापन
young man who returned from Mumbai did not leave the house for a week his Dead body was found
कमरे में मिली लाश

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा के मोहल्ला घासी में बंद मकान से शुक्रवार को युवक का शव बरामद हुआ। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर युवक की लाश पड़ी मिली। युवक नशे का आदी था। शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 

मोहल्ला घासी में रहने वालों को पड़ोस के घर से दुर्गंध आ आ रही थी। शुक्रवार को जब दुर्गंध बर्दाश्त से बाहर हुई तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा था।। शव के 5 से 6 दिन पुराने होने की आंशका है। युवक के शव मिलने की सूचना से आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक दीपक (30) पुत्र सुरेश कुमार मुंबई में काम करता था। वह 10 दिन पहले ही गंजडुंडवारा आया था। पुलिस को लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था। पत्नी कामिनी से विवाद होने पर वह अपने मायके एटा में रहती है। मौत की सूचना पर पत्नी, बहन समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव कई दिन पुराना था। सड़ने लगा था इसलिए शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। शव पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed