फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man who came to his sister's house committed suicide by hanging himself

Firozabad: बहन के घर घूमने आया था भाई, सुबह कमरे में इस हाल में मिला लाश

Thu, 23 Mar 2023 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
young man who came to his sister's house committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के कठफोरी में बहन के घर आए युवक ने बुधवार रात फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव जगरनाथपुर निवासी अमन कुमार (18) की बहन सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बजनी में निवास करती है। मंगलवार को अमन अपनी बहन के घर आया था। यहां देर रात उसने कमरे के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह तब हुई जब परिजन सोकर जागे। युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर सिरसागंज थाना पुलिस भी पहुंची।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: टूर पैकेज से लेकर सामान की खरीद तक में ठगे जा रहे पर्यटक, ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर सक्रिय हैं ठग

विज्ञापन
विज्ञापन

 परिजनों को सौंप गया शव 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। परिजन युवक द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में जानकारी नहीं दे सके। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक ने बहन के यहां फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed