फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man wept bitterly in middle of road after death of dog due to truck collision in Agra

हाईवे पर ट्रक ने कुत्ते को रौंदा: शव को सीने से लगा बीच सड़क फूट-फूट कर रोया युवक, लोग भी हुए भावुक

Wed, 31 May 2023 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 07:18 PM IST
सार

आगरा में हाईवे पर ट्रक ने कुत्ते को रौंद दिया तो उसका मालिक शव को सीने से लगाकर बीच सड़क पर फूट-फूट कर रोया। उसे देख लोग भी भावुक हो गए। 

विज्ञापन
young man wept bitterly in middle of road after death of dog due to truck collision in Agra
हाईवे पर ट्रक ने कुत्ते को रौंदा: शव को सीने से लगा बीच सड़क फूट-फूट कर रोया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पालतू कुत्ते की मौत पर मालिक बीच सड़क पर फूट-फूट कर रोया। वह कुत्ते के शव को सीने से लगाकर विलाप करता रहा। उसे रोता बिलखता देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे समझाया। काफी देर बाद वह शांत हुआ और घर गया। 

विज्ञापन


दरअसल, घाट निवासी गोलू ने एक कुत्ता पाल रखा था। मंगलवार की देर शाम वह उसे लेकर एक्टिवा से कहीं जा रहा था। रास्ते में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गोयल हॉस्पिटल के सामने कुत्ता गाड़ी से कूद गया। इसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पूर्व सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, भाई की जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के शव को सीने से लगाकर रोता रहा

गोलू ने यह देखा तो वह स्कूटी खड़ी करके भागकर कुत्ते को उठाया। उसकी मौत पर वह बीच सड़क ही फूट-फूट कर रोने लगा। यह दृश्य देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग उसे समझाने की कोशिश करने लगे। वह करीब आधे घंटे तक कुत्ते के शव को सीने से लगाकर रोता रहा। 


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

वीडियो देख लोग हो रहे भावुक

मौके पर मौजूद लोगों ने गोलू को काफी समझाया। इसके बाद वह शांत हुआ और घर को लौट गया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह लोगों के बीच वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed