फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man wearing cap of sub inspector found it expensive to photograph

दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

Mon, 21 Aug 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

युवक को दरोगा की टोपी को पहनकर फोटो खिंचाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ उसे जेल भेजा है। 
 

विज्ञापन
young man wearing cap of sub inspector found it expensive to photograph
दरोगा की टोपी पहने आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में कार में रखी दरोगा की टोपी (पी कैप) पहनकर एक युवक ने फोटो खिंचाई और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा ली। फोटो वायरल हो गई। एक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर दिया। इस पर हरकत में आई थाना जगदीशपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वह सिकंदरा पुलिस का वांछित भी निकला। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। 15 अगस्त पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें युवक कार के अंदर दरोगा की पी-कैप पहने हुआ था। उसने फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई थी। मामले में एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी की दबंगई से क्षेत्र में दहशत। पुलिस की टोपी लगाकर अपने आपको थानाध्यक्ष बताता है। लोगों से चौथ वसूली करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सावधान: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा, आरटीओ बेखबर; इनसे रहें जरा बचकर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दर्ज हुआ मुकदमा

थानाध्यक्ष जगदीशपुरा जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम नगर निवासी जुबैर के रूप में हुई। मामले में एसआई नितेश कुमार गौतम की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। इसमें कपटपूर्ण आशय से लोकसेवक की पोशाक पहनने की धारा लगाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। हालांकि वो मुचलके पर रिहा हो गया। उधर, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जुबैर थाना सिकंदरा से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित है। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
 

आखिर कैसे खींच ली फोटो?

पुलिस की पूछताछ में आरोपी जुबैर ने बताया कि वह सेक्टर-7, आवास विकास काॅलोनी से निकलकर जा रहा था। तभी उसे एक कार में पुलिस की कैप रखी दिखी। कार में कोई बैठा नहीं था। उसने कार में कैप पहनकर बहन के मोबाइल से फोटो खींची। उससे गलती हो गई। सवाल उठता है कि ऐसे कौन दरोगा थे, जिन्होंने कार में कैप रखी थी। आरोपी ने कार को कैसे खोलकर प्रवेश किया? कहीं आरोपी की किसी पुलिसकर्मी से दोस्ती तो नहीं थी? इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठता है। सेक्टर-7 के पास ही सेक्टर-4 पुलिस चौकी भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed