फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man watching cricket match injured after being hit by ball

Agra News: क्रिकेट मैच देख रहा युवक गेंद लगने से घायल

Wed, 18 Dec 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Dec 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Young man watching cricket match injured after being hit by ball
- गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन मैदान में एसबीआरएल एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। बुधवार को यहां एकता क्लब और एईसी क्लब के बीच मैच चल रहा था। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक युवक दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था तभी एक शॉट के दौरान उसके मुंह में गेंद लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे शहर के क्रिश्चियन मैदान में एसबीआरएल एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच चल रहा था। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रवीन कुमार मैच देख रहे थे। तभी एईसी टीम के खिलाड़ी रितिक शर्मा ने छक्का मारा। बाॅल मैदान के बाहर लगे एक फ्लैक्स बोर्ड में लगने के बाद सीधे प्रवीन कुमार के मुंह में लगी इससे वह वहीं गिर गए और मुंह से खून बहने लगा। दर्शक दीर्घा में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल प्रवीन को जिला अस्पताल ले गए। यहां उनके मुंह में 15 टांके आए हैं।
विज्ञापन


दर्शकों में दिखा आक्रोश
गेंद लगने से घायल दर्शक के मुंह से खून बह रहा था और आयोजक कमेटी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं समझी। करीब 15 मिनट तक प्रवीन मौके पर ही पड़ा रहे। इससे यहां मौजूद लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि आयोजक मंडल को प्रथम उपचार की व्यवस्था रखनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed