फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was tied to tree and beaten severely for stealing sack of grain In Agra

UP: एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बरसाए लात-घूंसे और थप्पड़; वीडियो भी बनाया

Wed, 18 Oct 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 07:40 PM IST
सार

आगरा में एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा दी। युवक को पेड़ पर बांधकर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए।  इसका वीडियो भी बनाया। 

विज्ञापन
young man was tied to tree and beaten severely for stealing sack of grain In Agra
UP: एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। उस पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के अरनोटा मार्ग स्थित अनाज खरीद केंद्र का है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली से किसान का एक बोरी अनाज चोरी करते ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया। उस पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। इसका वीडियो भी बनाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस तो दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवक के थाने ले गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना दर्ज किया; उड़ा दिए 18 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी की पहचान सवालदास का पुरा गांव निवासी लक्ष्मीकांत के रूप में हुई। हालांकि किसी के द्वारा थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया। बताया गया कि युवक अक्सर नशे में रहता है। वह इस तरह की हरकतें करता रहता है। हरकतों से परिवार के लोग भी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed