{"_id":"666d390c68f4c11d990d741f","slug":"young-man-was-sleeping-outside-house-crushed-by-tractor-death-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: घर के बाहर सो रहा था युवक, ऐसे आएगी मौत...किसी को नहीं हो रहा यकीन; शव की हालत देख कांप गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: घर के बाहर सो रहा था युवक, ऐसे आएगी मौत...किसी को नहीं हो रहा यकीन; शव की हालत देख कांप गया परिवार
Sat, 15 Jun 2024 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:17 PM IST
सार
कासगंज में एक युवक घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। सुबह-सुबह वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : ANI
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव बादामपुर में सुबह के समय घर के बाहर सड़क पर चारपाई पर सो रहे दो लोगों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम बादामपुर निवासी राम बहादुर उम्र 28 वर्ष और बृजेश कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी सटपुरा थाना सिडपुरा दोनों गांव में सड़क पर चारपाई पर सो रहे थे। शनिवार की सुबह समय करीब 4.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लेकर आ रहे चालक ने दोनों को कुचल दिया।
हादसे में राम बहादुर की मौके पर मौत हो गई और बृजेश घायल हो गया। मौके से ट्रैक्टर चालक भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है। शव को पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।