फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was shot in the chest early in the morning in Agra accused fled from the spot

यूपी: आगरा में सुबह-सुबह युवक के सीने में मारी गोली, आरोपी हुआ मौके से फरार

Wed, 25 Oct 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 09:50 AM IST
सार

पानी के प्लांट का संचालक सुबह दुकान पर गया था। उसी दौरान आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man was shot in the chest early in the morning in Agra accused fled from the spot
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के गौतम नगर में बुधवार तड़के पानी के प्लांट संचालक गब्बर (20) को दुकान में गोली मार दी गई। आरोप है कि पड़ोसी भागीरथ ने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। वह सिपाही का भाई है। पानी का प्लांट चलाता था। गब्बर पर ग्राहक ज्यादा आते थे। इससे उसका प्लांट बंद हो गया। वह रंजिश मानने लगा। पीड़ित परिजन ने मुकदमे में सिपाही सहित 5 को नामजद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गौतम नगर, मोती महल निवासी रामबेटी ने पुलिस को बताया कि घर में ही पानी का प्लांट और परचून की दुकान है। पड़ोस में कालीचरन रहता है। उसका भाई भागीरथ भी पानी का प्लांट चलाता है। उनके प्लांट पर लोग अधिक आते हैं। कालीचरन सिपाही है। अलीगढ़ मेें तैनात है। इस कारण वह आए दिन धमकी देता है। बेटे राहुल और भूपेंद्र उर्फ गब्बर से हर महीने 10 हजार रुपये चौथ मांग रहा था। मगर, बेटों ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर रंजिश मानने लगा। 10 दिन पहले घर आकर धमकी दी कि प्लांट नहीं चलाने देगा।
विज्ञापन


बुधवार तड़के 5:22 बजे गब्बर दुकान पर बैठा था, तभी कालीचरन के भाई भागीरथ, कृपाल, भतीजा अनीश, बेटा शिवम दुकान पर आए। गब्बर से बीड़ी का बंडल मांगा। मना करने पर भागीरथ ने गब्बर के सीने में गोली मार दी। वह लहूलुहान हो गया। शोरशराबा होने पर परिजन आ गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायल को अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही भी नामजद, भूमिका की जांच
एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि कालीचरन, भागीरथ, कृपाल, अनीश और शिवम के खिलाफ नामजद हत्या का प्रयास, चौथ मांगने, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा बरामद किया। उससे पूछताछ में पता चला कि गब्बर और उनका पानी का प्लांट है। मगर, गब्बर की वजह से उसका प्लांट बंद हो गया। उसे बीसी (लॉटरी) के काम में भी घाटा हो गया था। इस कारण वह काफी समय से कानपुर में परिवार सहित रह रहा है। अब वह घर आए थे। तभी विवाद हो गया। कालीचरन की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed