फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother left newborn in hospital in Agra

मर गई ममता: आगरा में नवजात को अस्पताल में छोड़कर चली गई मां, की जा रही तलाश; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

Thu, 09 Nov 2023 08:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 08:02 AM IST
सार

आगरा में नवजात को अस्पताल में छोड़कर मां चली गई। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं।

विज्ञापन
mother left newborn in hospital in Agra
नवजात, new born, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे को छोड़कर मां चली गई थी। बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बुधवार को बाल कल्याण समिति ने अस्पताल जाकर नवजात के संबंध में जानकारी ली। पुलिस बच्चे की मां की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सोमवार की रात को राम कृष्ण अस्पताल में मथुरा की एक युवती को लेकर युवक आया था। युवती गर्भवती थी। मंगलवार सुबह बेटा पैदा हुआ। अचानक युवती और युवक चले गए। युवक रेनू नामक नर्स की मदद से आया था। पुलिस को बच्चे का सौदा किए जाने की सूचना मिली।

विज्ञापन


इस पर मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम पहुंच गई। बच्चे के बारे में जानकारी ली। अब उसकी मां के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी हैं। उधर, बाल कल्याण समिति ने नवजात के बारे में जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed