{"_id":"66015eb580081596e903d463","slug":"young-man-was-beaten-to-death-with-brick-on-holi-in-agra-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का लाइव वीडियो: होली खेलते समय ईंट से कूचकर युवक को मार डाला, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का लाइव वीडियो: होली खेलते समय ईंट से कूचकर युवक को मार डाला, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने संभाली स्थिति
Mon, 25 Mar 2024 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 04:53 PM IST
सार
मामूली कहासुनी में ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना से लोगों में आक्रोश है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को होली खेलने के दौरान युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने मौजूद लोगों से जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोरनदास का बेटा रवि उर्फ बोना होली खेल रहा था। सुबह करीब 10 बजे दो-तीन लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने उस पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। परिजन उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे। क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति संभाली। इस दौरान परिजन ने एक आरोपी की गाड़ी पकड़ ली। बताया गया कि रवि मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। वह चार भाई और तीन बहनों में पांचवे नंबर का था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन