फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was attacked with knife and injured at wedding ceremony

Agra News: झगड़े में बीचबचाव करना पड़ा भारी...शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला, सोने की चेन लूटी

Sat, 22 Nov 2025 09:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Nov 2025 09:31 PM IST
सार

आगरा में शादी समारोह में गए युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। सोने की चेन लूटने का भी आरोप है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man was attacked with knife and injured at wedding ceremony
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित कृष्ण मैरिज होम में दोस्त की शादी में शामिल हुए छात्र पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। पर आरोप है कि गले से सोने की चेन भी लूट ली। वारदात के बाद लहूलुहान हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई राजीव माथुर शुक्रवार को दोस्त सुनील की शादी में शामिल होने गया था। उसी दौरान मैरिज होम के गेट के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। राजीव ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद बबलू, भोला और महावीर वहां पहुंचे और राजीव से गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध पर आरोपियों ने राजीव के गले से सोने की चेन खींच ली। जब उसने पकड़ने की कोशिश की तो तीन बार चाकू पेट पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर लोग मदद को दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed