{"_id":"5fef06e55cf7176ba6801831","slug":"young-man-tried-to-suicide-on-the-roof-of-the-foot-over-bridge-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़कर युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़कर युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप
Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जाटवपुरी चौराहा स्थित फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़ा एक युवक करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा जा सका। इस दौरान वह काला कपड़ा लहराता रहा। उसने गले में रस्सी का फंदा डाल रखा था। युवक के पास कोई जाए तो वह कूदने की धमकी देता था। युवक की हरकतों को देख चौराहा पर लोगों का हुजुम लग गया। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और थाना रामगढ़ ले गए। परिजनों के आने पर मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़ा युवक करीब एक मीटर लंबा काला कपड़ा हाथ में थामे लहरा रहा था। कभी कपड़ा लहराता तो कभी गले में पड़े रस्सी के फंदे की ओर भी इशारा कर रहा था। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया व एसएसआई रामगढ़ सामून अली फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। एफएसओ दुर्गेश कुमार टीम के साथ पहुंच गए। इधर क्षेत्रीय नागरिक फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़कर युवक को नीचे उतारने की कवायद में जुटे थे। फायर ब्रिगेड की टीम एक ओर सीढ़ी लगाने की तैयारी की।
विज्ञापन
उधर पीछे से चढ़े क्षेत्रीय दो युवकों ने फुट ओवरब्रिज पर चढ़े युवक का ध्यान बंटते ही उगसे दबोच लिया। युवक पुलिस की मदद से उसे नीचे लेकर आए। इसके बाद थाना प्रभारी रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया थाने ले गए। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने अपना नाम थाना जसराना कस्बा पाढ़म के निवासी खुर्रम पुत्र सुलेमान बताया है। थाना रामगढ़ पुलिस ने परिजनों के आने पर उसे सौंप दिया।
फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक मानसिक रूप से कमजोर था। उसका इलाज आगरा से चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह से घर से निकला था। परिजन थाना रामगढ़ आ गए हैं। इलाज संबंधी कई कागजात भी उन्होंने दिखाए हैं। उसे परिजनों को सौंप दिया है। हरिमोहन सिंह, सीओ सिटी।
फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक मानसिक रूप से कमजोर था। उसका इलाज आगरा से चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह से घर से निकला था। परिजन थाना रामगढ़ आ गए हैं। इलाज संबंधी कई कागजात भी उन्होंने दिखाए हैं। उसे परिजनों को सौंप दिया है। हरिमोहन सिंह, सीओ सिटी।