फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man tried to set himself on fire by pouring diesel In police booth

Agra News: पुलिस बूथ में युवक ने खुद पर डीजल उड़ेल किया आग लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप

Sun, 21 Aug 2022 11:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 11:42 PM IST
सार

पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनाद कुमार ने बताया कि पूर्व में पीड़ित द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई थी।

विज्ञापन
young man tried to set himself on fire by pouring diesel In police booth
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित पुलिस बूथ में रविवार रात को एक आटो चालक ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाने का प्रयास करने लगा। यह देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। युवक से माचिस छीन ली। इसके बाद पानी डाला। उसे थाने लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि मारपीट की शिकायत पर 112 पर काल किया था। मगर, पुलिस नहीं आई। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर वह गुस्से में आ गया था। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी इमरान आटो चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि शाम तकरीबन सात बजे वह टेढ़ी बगिया से अपने घर की तरफ जा रहा था। सीएनजी पंप के पास कुछ युवकों ने रोक लिया। वह शराब के लिए 200 रुपये मांगने लगे। उसने मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए। उसकी पिटाई करने लगे। आरोप है कि युवकों से बचकर उसने 112 नंबर पर काल किया। मगर, पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची। वह इंतजार करता रहा। वह थाने गया। पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। मगर, कोई घटनास्थल पर नहीं आया। इससे वह गुस्से में आ गया। एक कट्टी में डीजल भरकर टेढ़ी बगिया स्थित पुलिस बूथ पर पहुंच गया और उसने खुद पर डीजल डाल लिया। इसके बाद माचिस जलाने का प्रयास करने लगा। यह देखकर बूथ पर मौजूद सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। उससे माचिस छीन ली। इसके बाद इमरान पर पानी डाला। उसे फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर ले आए। बाद में थाने लेकर आए। उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इमरान ने अपने साथ मारपीट की बात कही है। मगर, उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इससे पहले उससे पुलिस को कोई सूचना दी थी। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। उसके खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उसकी तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed