फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man took girl to another village after asking her to leave home

Agra News: घर छोड़ने की कहकर युवती को दूसरे गांव ले गया युवक

Wed, 17 Apr 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man took girl to another village after asking her to leave home
घर छोड़ने की कहकर युवती को दूसरे गांव ले गया युवक
विज्ञापन

मैनपुरी। एक गांव निवासी एक युवती को साइकिल से घर छोड़ने की बात कहकर आरोपी दूसरे गांव में ले गया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। गाली गलौज करते हुए युवती की पिटाई कर दी। मामले में पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को वह परिवार के लोगों के साथ माता शीतला देवी मंदिर झंडा चढ़ाने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय रात का समय हो गया। गाड़ी में जगह न होने के कारण नामजद बदन सिंह ने पुत्री को साइकिल पर बैठा कर गांव छोड़ने की बात कही। इसके बाद वह लोग घर चले आए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी पुत्री घर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए और तलाश करने लगे। इस बीच युवती ने घर आकर बताया कि आरोपी उसे साइकिल पर बैठा कर दूसरे गांव ले गया था। वहां आरोपी ने युवती के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed