फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man threat to kill Muslim religious leader in mainpuri

मुस्लिम धर्मगुरु को मिली धमकी- प्लाट के मामले से हट जाओ, वरना मारे जाओगे

Tue, 17 Jul 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 17 Jul 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Young man threat to kill Muslim religious leader in mainpuri
खानकाह-ए-रशीदिया के सज्जादा नशीं अब्दुल रहमान चिश्ती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में मुस्लिम धर्मगुरु को फोन पर एक प्लाट के मामले से हटने की बात कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


धमकी देने वाले ने खुद को भाजपा नेता बताया। रविवार की रात पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। वहीं धर्मगुरु को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई। 
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित खानकाह-ए-रशीदिया के सज्जादा नशीं अब्दुल रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां एक स्कूल के संचालक भी हैं। रविवार की रात बबलू मियां को मोबाइल पर एक अंजान नंबर से धमकी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोन करने वाले आगरा रोड निवासी आशू तोमर ने कहा कि प्लाट के मामले से हट जाओ नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई इसके बाद फोन कट गया। 

बबलू मियां द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही एक गनर भी सज्जादा नशीं की सुरक्षा के लिए तैनात किया।

भाजपा पर साधा निशाना

सज्जादा नशीं बबलू मियां ने खानकाह-ए-रशीदिया में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धमकी देते हुए आशू तोमर ने खुद को भाजपा नेता बताया। 

आरोपी ने जमीन के मामले से दूर रहने की बात कहते हुए धमकी दी है। वहीं धर्मगुरु को धमकी मिलने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed