फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man talking on mobile fell from the roof after being hit by electrical wires, died

मोबाइल पर बात कर रहा युवक विद्युत तारों की चपेट में आकर छत से गिरा, मौत

Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man talking on mobile fell from the roof after being hit by electrical wires, died
टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद में युवक की मौत के बाद एकत्रित भीड़ - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव मोहम्मदाबाद में छत पर सोने गया युवक घर के पास झूलते तारों की चपेट में आकर छत से गिर गया। आनन-फानन परिजन युवक को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। हंगामे की जानकारी पर सर्किल के चारों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। देररात तक विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा जारी था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मलखान सिंह उर्फ मोनू (20) पुत्र जवाहर सिंह रेहड़ी चलाता था। वह बुधवार रात तकरीबन नौ बजे खाना खाकर छप पर ऊपर सोने था। परिजनों ने मुताबिक, वह छत की मुंडेर पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी छत के निकट से झूलते तारों की चपेट में आने से एक धमाके के साथ वह छत से नीचे घर के सामने आकर गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन घायल मोनू को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया लेकिनपरिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने सर्किल के पचोखरा और नगला सिंघी पुलिस को भी बुला लिया। परिजनों की मुआवजे की मांग को लेकर मौके पर विद्युत एक्सईएन को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन हंगामा कर रहे थे। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार मृतक आश्रित को विद्युत विभाग मुआवजा देगा। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत युवक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही लटकते तारों को यथाशीघ्र सही कराया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र पर आक्रोशित लोगों के पहुंचने की सूचना मिली थी। तोड़फोड़ में क्या नुकसान हुआ है, जानकारी की जाएगी।
एलबी सिंह, एक्सईएन, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed