{"_id":"5a5a53da4f1c1b41028b4a9c","slug":"young-man-suicide-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक, जीआरपी ने वेंडरों से उठवाया शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक, जीआरपी ने वेंडरों से उठवाया शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के टूंडला में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर युवक के चिथड़े उड़ गए। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी राधेमोहन 27 पुत्र सियाराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। राधेमोहन गांव के ही समीप पश्चिमी आउटर पर पहुंच गया।
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी जैसे ही वहां से गुजरी उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के इंजन से टकराकर उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने साथ लाए वेंडरों से कई भागों में बंटे शव को एकत्रित करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

वेंडर की हालत बिगड़ी
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक के शव उठाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन से चार वेंडरों को पकड़कर ले गई थी। शव की हालत देख शव उठाने के दौरान वेंडर छोटेलाल निवासी ग्राम रूधऊ मुस्तकिल की हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वेंडरों ने बताया कि रेलवे पुलिस के जवान जबरन शवों को उठाने के लिए उन्हें ले जाते हैं।
मना करने पर परेशान किया जाता है। जीआरपी थाना प्रभारी राजकंवल सिंह का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। मृतक की शिनाख्त हो गई थी। मौके पर परिजन आ गए थे। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मामले की जांच कराएंगे।