{"_id":"5c28ced1bdec2256ff44c813","slug":"young-man-stolen-scotty-during-cremation-of-man-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बनकर अर्थी को कंधा दिया, आंसू बहाए और फिर की ऐसी वारदात, दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार बनकर अर्थी को कंधा दिया, आंसू बहाए और फिर की ऐसी वारदात, दंग रह गए लोग
Sun, 30 Dec 2018 07:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोग दंग रह गए। एक युवक रिश्तेदार बनकर शवयात्रा में शामिल हुआ और मृतक के जीजा की स्कूटी लेकर रफ्फूचक्कर हो गया। युवक कौन था, कोई नहीं जानता।
मामला थाना फरह के रैपुराजाट का है। दो दिन पूर्व दुर्घटना में घायल हुए रैपुराजाट के टेंपो चालक संजय की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को परिजन और ग्रामीण मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए गांव से यमुना किनारे ले जा रहे थे।
तभी एक युवक रिश्तेदार बनकर शवयात्रा में शामिल हो गया। वो रोते हुए मृतक को कंधा देने लगा। इसके बाद शवयात्रा में चल रहे मृतक के जीजा अजय पुत्र सोहन लाल से बोला कि आप भी मृतक को कंधा दो, तब तक मैं आपकी स्कूटी लेकर चलता हूं।
विज्ञापन
अजय ने मृतक को कंधा दिया। मौका पाकर उक्त युवक उसकी स्कूटी को लेकर भाग गया। जब अजय कंधा देने के बाद शवयात्रा में शामिल हुए तो स्कूटी व वो युवक दिखाई नहीं दिया। अजय काफी देर तक उसको तलाशता रहा।
जब युवक नहीं मिला तो अजय ने ग्रामीणों और परिजनों को इस बारे में बताया, तब जाकर लोगों को पूरा माजरा समझ में आया कि युवक चोर था, जो स्कूटी लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।