फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man stabbed for refusing to abuse

Agra News: गालियां देने से मना करने पर युवक को घोपा चाकू

Thu, 20 Jun 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed for refusing to abuse
करहल। सुकरुल्लापुर गांव में दरवाजे पर चारपाई डाल कर बैठे एक किसान को कुछ लोग गालियां देने लगे। जब पुत्र ने उन्हें गाली देने से रोका तो आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। दूसरी तरफ वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुकरुल्लापुर खेरिया गांव निवासी पप्पू ने बताया कि मंगलवार को वह घर के बाहर चारपाई डाल कर बैठा था। तभी गांव निवासी श्रीकृष्ण, प्रमोद, सतीश और देवेंद्र वहां आए और बेवजह उसे गालियां देेने लगे। इसको लेकर उनकी आरोपियों से बहस होने लगी। तभी उनका पुत्र राजीव वहां आ गया। उसने आरोपियों को गाली देने से मना किया। यह बात आरोपियों को बुरी लगी, वो उसके पुत्र को पीटने लगे। साथ ही राजीव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किए। इतना ही नहीं घर में घुसकर पिता पुत्र व अन्य परिजन की भी पिटाई किए। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed