फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sitting with a girl in a black glass car clashed with up police daroga in mainpuri

Mainpuri: काले शीशे वाली कार में बैठे थे युवक-युवती, चौकी इंचार्ज की इस हरकत से आ गया गुस्सा और फिर...

Thu, 24 Nov 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 07:05 PM IST
सार

कार काफी देर से सब्जी मंड़ी के पास खड़ी थी। इस पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस बुला ली गई। कार के अंदर युवक और युवती बैठे हुए थे। अचानक चौकी इंचार्ज ने कार का दरवाजा खोल दिया, जिस पर युवक गुस्से से आग बबूला हो गया। 
 

विज्ञापन
young man sitting with a girl in a black glass car clashed with up police daroga in mainpuri
चौकी इंचार्ज से भिड़ गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सब्जी मंडी के पास युवती के साथ कार में मिले एक युवक ने चौकी इंचार्ज का मोबाइल छीन लिया। युवक ने अपने साथी को बुलाया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। काफी देर तक हुए विवाद के बाद पुलिस युवक व युवती को थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

चौकी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास एक सफेद रंग की कार काफी देर से खड़ी हुई थी। लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जब कार को खुलवाया तो उसमें एक युवक और युवती थे। मामला संदिग्ध लगने पर चौकी इंचार्ज ने मोबाइल निकाल लिया। वीडियो बनाने के शक में कार सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया और फोन कर अपने एक साथी को बुला लिया। साथी के आते ही दोनों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से भिड़े 

चौकी पुलिस युवकों व युवती को थाना ले जाने का प्रयास करने लगी तो युवक हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस व कार सवारों के बीच चल रही गहमागहमी के बीच आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर चली मशक्कत के बाद दोनों युवकों व युवती को पुलिसकर्मी थाने ले गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Child Kidnapping: कभी मां ने चूमा तो कभी गले लगाया, मंयक को देख छाई खुशी की लहर

कार पर चढ़ी थी काली फिल्म

स्थानीय लोगों को शक तब हुआ, जब आसपास के दुकानदारों से पूछा कि क्या यह कार उनके किसी रिश्तेदार की है। मना करने के बाद जब पास जाकर देखा तो काली फिल्म चढ़ी हुई थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो कार सवार युवक युवती दरवाजा खुलते ही पुलिस पर बिफर गए। पुलिस को वहां मौजूद होने की वजह बताने की बजाय हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार सवार पुलिस को सही जानकारी देते तो वहां कुछ भी नहीं होता, लेकिन कार सवार शांति से बात करने के बजाय उग्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed