फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man shot

नील गाय का शिकार करने के विरोध पर युवक को गोली मारी

Sun, 19 Jan 2020 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Young man shot
कोसीकलां (मथुरा)। गांव लालपुर के जंगलों में नीलगाय का शिकार करने का विरोध करने पर हरियाणा के कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक गौ रक्षक दल का सक्रिय सदस्य है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की सीमा पर स्थित कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार की शाम को गांव का दिगंबर(30) पुत्र बाबू अपने साथी प्रेमचंद, मंगल के साथ खेतों पर धूमने गया था। तभी हरियाणा के होडल थाना क्षेत्र के गांव बिछोर के कुछ युवक जंगलों में नीलगाय का शिकार करते दिखाई दिए। इसका गौरक्षक दल के सदस्य दिगंबर ने विरोध करते हुए शिकार रहे रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान आरोपी युवक दिगंबर से चले जाने को कहते हुए गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दिगंबर ने इसका विरोध किया। जब उसने ग्रामीणों को बुलाने के लिए आवाज दी तो युवकों ने भागते हुए दिगंबर पर फायरिंग कर दी। कई राउंड की फायरिंग से दिगंबर के पैर पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। दिगंबर के दोनों अन्य साथियों ने छिपकर जान बचाई और इसकी जानकारी गांव में दी। इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंच गए। दिगंबर को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन विभाग जाने में सफल रहे। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार का कहना था कि आरोपी युवकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बड़ी हो सकती थी घटना
लालपुर में युवक को गोली मारे जाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं मिले। अगर आरोपी ग्रामीणों की पकड़ में आ जाते तो घटना गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed