{"_id":"61b8b084545f743d7a296b1e","slug":"young-man-shot-in-dispute-over-dance-on-dj-wedding-ceremony-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, शरीर से हुई आरपार, हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, शरीर से हुई आरपार, हालात गंभीर
Tue, 14 Dec 2021 08:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:26 PM IST
सार
मथुरा में सोमवार को एक शादी समारोह उस वक्त दहशत फैल गई, जब डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक के पीठ में लगी गोली पार हो गई। निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक होटल में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। युवक की पीठ में लगी गोली पार हो गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर गया। शादी समारोह में गोली चलने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मां की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें पैसे मांगने पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
गांव तरौली जनूबी निवासी मान सिंह की बेटी का विवाह समारोह सोमवार को हाईवे क्षेत्र के एक होटल में चल रहा था। देर रात डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने एक युवक योगेश सिसौदिया पुत्र दिगंबर (24) निवासी तरौली को गोली मार दी।
विज्ञापन
इन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घायल युवक की मां मीरा देवी की तहरीर पर कोसीकलां के लोकेश पंडित, नंदू, उस्फार के महेश पहलवान, नरहौली के नीरज, जैंत के संजय और चौमुहां के टीकम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कर लिया गया है।
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि युवक की पीठ में गोली लगकर पार हो गई है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद आरोप फरार हो गए थे, जिनकी तलाश की जा रही है।