{"_id":"66b07994f3bc4316300e55eb","slug":"young-man-shot-himself-with-his-father-s-licensed-gun-died-on-the-spot-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: 18 वर्षीय युवक को हुई ऐसी बीमारी...सहन नहीं कर सका दर्द; पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: 18 वर्षीय युवक को हुई ऐसी बीमारी...सहन नहीं कर सका दर्द; पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
Mon, 05 Aug 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
कासगंज में एक युवक ने सोमवार तड़के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के लोग सो रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनी तो उनके होश उड़ गए। कमरे में पहुंचे तो युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने ख़ुद को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, तो नींद टूट गई। कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क़स्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद हुसैन खां पुत्र शमशुल हसन रविवार को रात अपने कमरे सोने चला गया था। सोमवार तड़के लगभग चार बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज़ आई। गोली की आवाज़ सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। परिजन आनन फानन में उसके कमरे की ओर दौड़े और दरवाज़ा खोलना चाहा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने दरवाज़ा तोड़ दिया और कमरे में अंदर घुसे तो वहां का दृश्य देख होश उड़ गए। मोहम्मद हुसैन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास ही पिता की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, चौकी इंचार्ज कल्याण सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बंदूक को कब्ज़े में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि मोहम्मद हुसैन बीमारी के चलते बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में था।