{"_id":"5e82da948ebc3e78b7130e01","slug":"young-man-shot-dead-in-mainpuri-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने पर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने पर युवक की गोली मारकर हत्या
Tue, 31 Mar 2020 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गांव तिलयानी में बीचबचाव करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कैरावली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपने छोटे भाई नीरज प्रताप सिंह (22) के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे तिलयानी गांव निवासी दिलीप यादव के घर लेजम (सिंचाई का पाइप) देने गया था।
धर्मेंद्र के अनुसार यहां तिलयानी निवासी हनुमंत यादव व उनके पुत्र विमल यादव, रामनिवास, रामसेवक का दिलीप यादव से झगड़ा हो रहा था। वह दोनों भाई बीचबचाव करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच नामजद आरोपी उनके ऊपर हमलावर हो गए। विमल ने तमंचे से नीरज को गोली मार दी। गोली सीने में लगने के बाद नीरज खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

सैफई में तोड़ा दम
आनन-फानन में घायल नीरज को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तिलयानी गांव पहुंचकर आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया है। वहीं धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चार लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।