फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead in agra

आगरा: मामूली विवाद पर गोली मारकर युवक की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई

Sun, 12 Jan 2020 04:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
young man shot dead in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


घटना खंदौली के गांव गढ़ी रौठार निवासी 20 वर्षीय अमित पुत्र बिजेंद्र सिंह रविवार सुबह आलू के खेत में पानी लगा रहा था। सड़क पर पाइपलाइन पड़ी थी। तभी वहां से गांव गढ़ी महाराज निवासी प्रवीण कुमार बोलेरो गाड़ी से गुजरा। 
विज्ञापन


गाड़ी के नीचे आने पर पाइपलाइन फट गई। इस पर अमित ने प्रवीण को टोक दिया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान प्रवीण ने तमंचे से अमित के सीने में गोली दाग दी। मौके पर ही अमित की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर प्रवीण एक घर में जा घुसा। जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों तरफ से मकान को घेर लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अमित की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed