{"_id":"5e1ade2d8ebc3e87d30c6ec3","slug":"young-man-shot-dead-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मामूली विवाद पर गोली मारकर युवक की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मामूली विवाद पर गोली मारकर युवक की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई
Sun, 12 Jan 2020 04:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
घटना खंदौली के गांव गढ़ी रौठार निवासी 20 वर्षीय अमित पुत्र बिजेंद्र सिंह रविवार सुबह आलू के खेत में पानी लगा रहा था। सड़क पर पाइपलाइन पड़ी थी। तभी वहां से गांव गढ़ी महाराज निवासी प्रवीण कुमार बोलेरो गाड़ी से गुजरा।
गाड़ी के नीचे आने पर पाइपलाइन फट गई। इस पर अमित ने प्रवीण को टोक दिया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान प्रवीण ने तमंचे से अमित के सीने में गोली दाग दी। मौके पर ही अमित की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर प्रवीण एक घर में जा घुसा। जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों तरफ से मकान को घेर लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अमित की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अमित की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया।