फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man shoot obscene video of woman and blackmail

वीडियो कॉल रिसीव कर फंसी महिला, जीना हुआ दुश्वार, युवक कर रहा ये डिमांड

Tue, 21 Aug 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Young Man shoot obscene video of woman and blackmail
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली विवाहित महिला का एक युवक ने जीना दुश्वार कर दिया है। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। अब वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। महिला का कहना है कि पति छह साल से आगरा से बाहर काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


एक महीने पहले उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने पति के बारे में पूछा। इस पर महिला ने पति का नंबर दे दिया। कुछ देर बाद फिर से कॉल किया। इस बार वो दोस्ती की कहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग रिकॉर्ड की

विरोध करने पर व्हाट्स मैसेज कर दिए। 24 जुलाई को वीडियो कॉल किया। इस दौरान वीडियो कॉलिंग की रिकॉर्डिंग कर ली। दूसरे दिन युवक ने कॉल करके कहा कि उसने बात करते हुए तुम्हारी वीडियो बना ली है। इसे एक सॉफ्टवेयर की मदद से अश्लील कर दिया है। 

युवक ने धमकी दी कि मिलने नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर देगा। पति को जान से मरवा देगा। महिला उससे मिलने चली गई। इस दौरान उसने कुछ फोटो भी खींच लिए। अब वायरल करने की धमकी देकर दो लाख भी मांग रहा है। 

महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। इसका पता चलने पर अजय ने अपने दोस्त की आईडी से महिला के पति को कुछ फोटो पोस्ट कर दिए। इससे महिला काफी डरी हुई है। उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed