फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man sexually abused a minor girl student In Agra

UP: राज समझ दिया दिल...छात्रा समझती रही सच्चा प्यार, हकीकत ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा

Fri, 14 Jun 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Jun 2024 10:25 AM IST
सार

आगरा में एक युवक ने नाम बदलकर नाबालिग छात्रा को झांसा दिया। उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन
Young man sexually abused a minor girl student In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक ने नाम बदलकर नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर ली। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेल कर शादी से पहले उसे धर्म परिवर्तन के लिए कहा। तब पता चला आरोपी राज नहीं सरफराज है। तब से छात्रा गुमसुम रहने लगी। 
विज्ञापन


कारण पर उसने परिजन को मामले की जानकारी दी।परिजन ने इस संबंध में हिंदू संगठनों से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को संगठनों के पदाधिकारी छत्ता थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पीड़ित छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छात्रा भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन पड़ोस के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहीं आरोपी युवक चांदी का काम करता था। उसने मौके का फायदा उठाकर अपना नाम राज बताकर उससे दोस्ती कर ली। उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल कर वह बाद में दुष्कर्म करता रहा। छोटी बहन ने उससे शादी के लिए कहा तो युवक की असलियत सामने आ गई। उसने कहा कि शादी से पहले धर्म परिवर्तन करना होगा। तब पता चला कि वह जीवनी मंडी निवासी सरफराज है। आरोपी की असलियत सामने आने के बाद बहन अवसाद में चली गई। 

मां के पूछने पर उसने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी। संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

छत्ता थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed