{"_id":"60f97f108ebc3e6da22c66a5","slug":"young-man-sets-himself-on-fire-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आत्मदाह: युवक ने बाइक रोक पेट्रोल निकाला, खुद पर छिड़क लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आत्मदाह: युवक ने बाइक रोक पेट्रोल निकाला, खुद पर छिड़क लगाई आग, मौत
Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM IST
सार
आगरा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक ने बाइक रोककर आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी युवक की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से पहुंचे युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। एक्सप्रेसवे पर युवक के आग का गोला बनने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग आग बुझाते, जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस को बाइक से एक थैला मिला, जिसमें रखी पासबुक में युवक का नाम और मथुरा निवासी होने का पता चला। सूचना पर पहुंचे परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
डौकी थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगभग डेढ़ बजे बाइक संख्या डीएल 7एस बीक्यू 5337 से एक युवक आगरा की तरफ से आकर किलोमीटर 13.200 पर रुका। युवक ने बाइक से एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली। इस घटना से एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मथुरा का रहने वाला था युवक
युवक को जलता हुआ देख लोगों ने वाहन रोक दिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के थैले में मिली पासबुक में शरद गोस्वामी पुत्र मोहन लाल गोस्वामी निवासी गोविंद नगर, मथुरा लिखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अभिनव ने बताया कि शरद (22) एक निजी स्कूल में क्लर्क का काम करता था। घर में कोई विवाद नहीं था। वह यहां कैसे पहुंचा और क्यों यह घटना की। वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस घटना की जांच की जा रही है। युवक ने आत्मदाह क्यों किया है, यह अभी पता नहीं चल सका है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।