{"_id":"5dde2a6b8ebc3e54f87842f6","slug":"young-man-sets-himself-on-fire-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः आग की लपटों से घिरा युवक छत से कूदा, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः आग की लपटों से घिरा युवक छत से कूदा, अस्पताल में तोड़ा दम
Wed, 27 Nov 2019 05:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद क्षेत्र में एक युवक ने घर में मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब आग ने शरीर को अपनी चपेट में लिया तो चीख पुकार करता हुआ युवक छत पर चढ़ गया।
आग की लपटों से घिरे युवक ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। युवक को आग की लपटों से घिरा देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव असुआ निवासी सैंकी (26) पुत्र निरोत्तम सिंह छह बहनों के बीच में इकलौता भाई था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मां-बाप की मौत के बाद सैंकी अकेला पंजाब में रह कर माली का काम कर रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व सैंकी पंजाब से घर आया था। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब सैंकी आग की लपटों से घिरा हुआ छत पर चढ़ गया। युवक को आग से घिरा देखा तो लोगों में खलबली मच गई।
आग की लपटों के बीच युवक छत से जान बचाने की गुहार लगाता हुआ कूद गया। युवक के छत से नीचे गिरने के बाद ग्रामीणों ने उसकी आग बुझाई, लेकिन तब तक 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था। ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे युवक को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल आए।
इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अकेला रहने से अवसाद में था और नशे का भी आदी हो गया था। इसी के चलते उसने खुद को आग के हवाले कर जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को अस्पताल स्टाफ ने पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।